आगरा/ पिनाहट। पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव बीच का पूरा स्थित पिनाहट राजाखेडा मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गयी। बाइक पर चार लोग सवार थे। टककर इतनी जोर की थी की चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।
मामला शुक्रवार शाम करीब सात बजे का है। राहुल उम्र 18 वर्ष , रवी उम्र 18 वर्ष , रामबरन उम्र 19 वर्ष, विष्णु उम्र 12 वर्ष निवासीगण सबौरा करकोली से दावत खाकर घर लौट रहे थे। तभी बीच का पूरा पर विद्युत पोल से इनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी। जिसमे चरों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से लेकर सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। वही सूचना के बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची।