प्रदीप यादव
अग्र भारत, अलीगंज
जैथरा। दहेज हत्या की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। मामला ग्राम पिपहरा थाना जैथरा का है। लड़की के पिता जगराम सिंह पुत्र सुखवासी लाल निवासी नगला जब्ब थाना नवाबगंज पोस्ट पुठरी जिला फर्रुखाबाद ने थाना जैथरा में रिपोर्ट लिखाई है कि मेरी पुत्री कृपान्ती देवी की शादी 11-6-19 को गोविंद पुत्र किरणपाल के साथ हिंदू रीति रिवाज से चार लाख रुपया खर्च करके की थी। शादी के बाद से लड़की के ससुरालीजन दहेज में फोर व्हीलर (कार)की मांग करने लगे। और मांग पूरी न करने पर लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी सूचना लड़की ने कई बार घर वालों को दी।पीड़ित लड़की के ससुराली जनों को कई बार समझा दिया गया।इसके बाबजूद भी लड़की को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। और 11-12- 19 को मेरी पुत्री कृपांति देवी को मारकर फांसी के फंदे पर कमरे में लटका दिया।
रिपोर्ट गोविंद पुत्र किरनपाल, किरनपाल पुत्र बालक राम,अरविंद पुत्र किरनपाल,जगरानी पत्नी किरनपाल, शिवानी पत्नी अरविंद कुमार,सुमंत पुत्र किरनपाल निवासी ग्राम पिपहरा थाना जैथरा एटा के नाम की है। पूरे मामले में एसओ जैथरा सतपाल भाटी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।